UPCM बोले हमारी सरकार आने के बाद कावड़ यात्रा भी निकली और DJ, शंख भी बजे
उत्तर प्रदेश (10 अप्रैल, 2019)। UPCM ने बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आंवला, बदायूं और फतेहपुर सीकरी आगरा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सम्मान देने का कार्य किसी ने किया है, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम बहनों का सम्मान भाजपा सरकार ने किया। जाति-मजहब से ऊपर होकर PM-मोदी ने कार्य किया।
UPCM ने कहा है कि भारत तो 1947 में आजाद हो गया था, लेकिन भारत में रह रहीं मुस्लिम बहनों को असली आजादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलवाई। ट्रिपल तलाक प्रथा के उन्मूलन को मुस्लिम महिलाओं के लिए गेम चेंजर बताते हुए UPCM ने कहा कि हमने अपनी मुस्लिम बहनों को सैकड़ों वर्षों की कुरीतियों और बंधन से मुक्त करवा दिया है जो उनके अधीन थीं। ट्रिपल तलाक कुप्रथा के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस कुप्रथा को समाप्त करके मुस्लिम बहनों की गरिमा और सम्मान को वापस लाने का कार्य किया है।
UPCM ने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोही के साथ है, उसका घोषणा पत्र देखकर यही लगता है। उन्होंने राहुल की वायनाड रैली में हरे झंडे लहराए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल के जुलूस में सिर्फ हरियाली दिखती है। राहुल ये भी कह सकते हैं कि कश्मीर के पत्थरबाजों को भत्ता देंगे। कांग्रेस के हाथ देश के खून से सने लगते हैं।
हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और अपराधियों पर कार्यवाई की। आज प्रदेश में अपराधी गले में तख्ती लटकाये चलते हैं और कहते हैं जान बख्श दो अब किसी को छेड़ेंगे नहीं। हमने तो पहले कहा था कि गरीब, किसान, व्यापारी को अगर कोई अपराधी परेशान करेगा तो उसका जीना हराम कर दिया जाएगा। प्रदेश में सौहार्द का माहौल है।
सपा-बसपा की सरकारों में बिजली नहीं मिलती थी। सपा-बसपा के लोग अँधेरे में रहने के आदी हैं, क्योंकि डकैती तो अँधेरे में ही पड़ती है, सपा-बसपा ने प्रदेश के विकास पर डकैती डाली है। हमने सवा दो लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी। 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश कराया। बहुत सारे नौजवान आज उत्तर प्रदेश के विकास में भागीदार बन रहे हैं।
UPCM ने कहा कि पहले चरण के रुझान के आधार पर कह सकता हूं कि यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा जीत रही है। इस बार भी भाजपा बढ़त बनाए रहेगी। उन्होंने कहा कि 2014 में जब PM-नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तब वो दिन युग परिवर्तन था। मत, मजहब के आधार पर नहीं, सबका साथ, सबका विकास के नारे को आधार बनाकर कार्य करने का संकल्प उस दिन लिया गया था। पांच सालों में केंद्र सरकार ने देश को विकास, आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक ने भारत का दुनिया भर में शौर्य बढ़ाया है। PM-मोदी की नीतियों के कारण ही डोकलाम में चीन को वापस हटना पड़ा।
UPCM ने कहा कि बसपा ने जन्माष्टमी के आयोजन रोके तो सपा ने कांवड़ यात्रा रोकी। हमारी सरकार आने के बाद कावड़ यात्रा भी निकली और डीजे, शंख भी बजे। इस बार कुम्भ में गंगा का जल निर्मल था, जबकि सपा-बसपा के शासनकाल में ऐसा नहीं था। UPCM ने कहा कि जब तक किसानों का गन्ना खत्म नहीं होता, तब तक सूबे की चीनी मिले चलेंगी। इसके साथ ही किसानों को इसी सत्र में तुरंत पेमेंट होगा।
डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर मुसलमानों का पहला अधिकार है। भाईयों-बहनों आप बताइये जब पहला अधिकार मुसलमानों का है तो बाकी देश की जनता कहाँ जायेगी। हम विकास में किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है। अगर देश की जनता ने कांग्रेस और सहयोगी दलों को समझने का प्रयास किया होता तो देश में नक्सलवाद नहीं आता।
“भाषिणी” ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में तोड़ी भाषा की दीवार, योगी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट विजन को मिला एआई का साथ
1 week ago
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
1 week ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
2 weeks ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
3 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
3 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
4 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
4 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
4 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
4 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
4 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
July 30, 2026
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
July 27, 2026
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
July 25, 2026
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 21, 2026
यूपी बॉटम थ्री से टॉप थ्री अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी