UPCM ने आगरा के भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की आकस्मिक मौत पर शोक जताया
आगरा (10 अप्रैल, 2019)। UPCM ने आगरा उत्तरी से भाजपा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग की आकस्मिक मौत पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
UPCM ने बताया कि जगन प्रसाद गर्ग भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। 5 बार विधायक रहे हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़े थे। आज अचानक हुई उनकी आकस्मिक मौत पूरी पार्टी और विचारधारा की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति की कामना की है।
UPCM व्यस्त चुनावी दौरे के बीच सूचना मिलने पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग के आगरा स्थित आवास पर पहुँचे और परिजनों से मुलाकात की।