UP_Dy_CM ने कहा सपा-बसपा गठबंधन की नाव में है बहुत बड़ा छेद, कांग्रेस ICU में पड़ी हुई पार्टी
गाजीपुर (11 अप्रैल, 2019)। UP_Dy_CM और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक केशव प्रसाद मौर्य ने गाजीपुर में पिछड़ा वर्ग विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोटों की अपील की।
UP_Dy_CM ने अपने भाषण के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा PM-मोदी के कार्यकाल में देश 50 वर्ष आगे बढ़ गया है और PM-मोदी दूसरी पारी में प्रधानमंत्री बनते ही देश 100 साल आगे बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में जब तक भ्रष्टाचार रहेगा गरीबी नहीं मिट सकती। PM-मोदी बड़े से बड़ा और कड़े से कड़ा निर्णय लेने में सक्षम है और वही देश को भ्रष्टाचार से, गरीबी से, आतंकवाद से मुक्त करा सकते हैं। PM-मोदी ने 55 महीने में इतना काम किया है जितना कांग्रेस ने अपने 55 साल के कार्यकाल में भी नहीं किया। PM-मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो जितना कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों की सरकार ने देश को लूटा है वह पूरा माल बरामद करके मोदी गरीबों और किसानों की झोली में डाल देंगे। भाजपा सबका साथ-सबका विकास में यकीन करती है और उनकी सरकार में किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाता है, PM-मोदी की ही सरकार में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है। साथ ही गरीब सवर्णों को भी बिना किसी वर्ग का आरक्षण काटे हुए 10 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया गया है। भाजपा सरकार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थों को विकसित करने का काम किया गया है। कुंभ मेले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में एक तरफ जहां लोगों पर फूल बरसाए जा रहे थे वहीं दूसरी ओर PM-मोदी ने अनुसूचित जाति के लोगों के चरण धोकर उन्हें सम्मान प्रदान करने का काम किया है जो आज तक किसी ने नहीं किया। जिससे सिद्ध होता है कि एक तरफ वह सम्मान भी दे रहे हैं और दूसरी तरफ विकास भी कर रहे हैं। PM-मोदी यदि देश के प्रधानमंत्री न बनते तो आज जो योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं वह न पहुंच पाती तथा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती। उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं न आ पाती। सौभाग्य योजना से घर-घर बिजली पहुंच गई है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत देश के 50 करोड़ लोगों के लिए 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है।
UP_Dy_CM ने कहा कि PM-मोदी और प्रदेश में UPCM के नेतृत्व में देश के 86 लाख किसानों का 36000 करोड रुपए का कर्ज माफ करने का काम किया गया है। देश के किसानों के कल्याण के लिए एक तरफ बिना भेदभाव के जहां दो-दो हजार रुपए भिजवाने का काम किया गया है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को 1-1 हजार किलो का बम भी भेजा गया है। भाजपा सरकार ने देश के 13 करोड़ किसानों के लिए तय किया है कि प्रतिवर्ष किसानों को 6000 रुपए उनकी मदद के लिए दिए जाएंगे।
भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए UP_Dy_CM केशव प्रसाद ने कहा कि किसानों को 60 साल की उम्र में पेंशन की सुविधा दी जाएगी और छोटे दुकानदार एवं व्यापारी वर्ग के लिए भी पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। देश के किसानों के लिए यदि वह खेती के काम के लिए 1 लाख रुपए तक का कर्ज लेते हैं तो उसे ब्याज मुक्त बनाने का प्रस्ताव रखा गया है और PM-मोदी की सरकार बनने के बाद ऐसे 1 लाख रुपए तक के कर्ज के लिए 5 वर्षों तक कोई भी ब्याज नहीं देना पड़ेगा और इसे सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद ने कहा जब देश का प्रधानमंत्री पिछड़े वर्ग से आ सकता है और प्रदेश का UP_Dy_CM पिछड़े वर्ग का हो सकता है तो क्या पिछड़ा वर्ग देश में कमल का फूल खिलाने में पीछे रह सकता है। यदि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो पिछड़े वर्ग के मान-सम्मान और जरूरतों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों पर कुठाराघात करते हुए कहा कि PM-मोदी 18 घंटे देश की जनता के लिए काम करते हैं जबकि विरोधी दल कहते हैं कि PM-मोदी ने देश के लिए कोई काम नहीं किया। सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य केवल मोदी हटाओ प्रतियोगिता का हिस्सा बनना है न कि गरीबी, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को हटाना। यदि सपा और बसपा का एक भी सांसद जीता तो वह कांग्रेस की बैसाखी बनने का ही काम करेगा, जिसके प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। पूर्व UPCM अपने पिताजी और चाचा के नही हुए तो वह मायावती जी के क्या होंगे। यदि पूर्व UPCM देश में कुछ करने की स्थिति में होते तो उनके पिताजी संसद में PM-मोदी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद नहीं देते। जब से उन्होंने अपने पिताजी से अध्यक्ष पद छीना है तब से वह कहीं के नहीं रह गए। सपा और बसपा के वोट बैंक पर उन्होंने कहा कि आज सपा और बसपा का जो वोटर था वह भी कहता है कि वह राष्ट्रवादी पहले है और जातिवादी बाद में। उन्होंने सपा और बसपा के गठबंधन को करे और बेर का संग बताते हुए कहा कि सपा-बसपा गठबंधन की नाव में बहुत बड़ा छेद है और कहा कि 23 मई के बाद जब चुनाव परिणाम आएगा तब यह सांप और नेवले की तरह आपस में झगड़ा करेंगे। कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस आईसीयू में पड़ी हुई पार्टी है और उसके मुखिया केरल भाग गए हैं जबकि हम UPCM में विकास भी कर रहे हैं और कानून व्यवस्था को भी बनाए हुए हैं।
गाजीपुर में हुए विकास का जिक्र करते हए हुए UP_Dy_CM केशव प्रसाद ने कहा कि गाजीपुर में तेजी से उच्च गुणवत्ता की सड़के बनी है,यहां पर विकास की झड़ी लग गई है और गाजीपुर का विकास गाजियाबाद की तरह हो रहा है। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में चुनाव में PM-मोदी की लहर चल रही थी लेकिन अब 2019 में PM-मोदी की सुनामी चल रही है क्योंकि पिछला चुनाव कार्यकर्ताओं ने लड़ा था जबकि 2019 में जनता ने चुनाव को अपने हाथ में ले लिया है।