UPCM मंत्रिमंडल के राज्य मंत्री सूचना ने ‘सोशल मीडिया हब’ का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश (07 दिसम्बर 2018)।
UPCM मंत्रिमंडल के राज्य मंत्री विधायी, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण डॉ. नीलकंठ तिवारी ने लोक भवन स्थित UPCM सोशल मीडिया हब का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सूचना मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वहां पर चल रहे सोशल मीडिया सम्बन्धित कार्य पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित अधिकारियों को वर्तमान सरकार की समस्त जन-कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के जरिए तीव्र गति से कराये जाने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश का हर वर्ग इन लोकोपकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठा सके।

सूचना मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अपने निर्देश में कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक ई.पत्रिका ई-संदेश कम समय पर अपनी एक अलग विशिष्ट पहचान बना चुकी है। इसलिए यह आवश्यक है कि जन-जन तक इस पत्रिका को पहुंचाया जाय। सूचना मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्वयं कम्प्यूटर पर आॅन स्क्रीन सोशल मीडिया में चल रहे प्रचार-प्रसार के कार्य का अवलोकन किया और इसे और भी प्रभावी एवं त्वरित किए जाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage