UP_Dy_CM ने लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के विश्वेश्वरैया हाल में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।

UP_Dy_CM ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने वाले सेनानियों को मैं नमन करता हूँ। जिस प्रकार स्वाधीनता आंदोलन से देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना योगदान दिया। ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र सेनानियों ने इमरजेन्सी के दौरान लोकतंत्र को बचाने में अपनी अहम भूमिका अदा की।

UP_Dy_CM लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करते हुए
UP_Dy_CM लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करते हुए

UP_Dy_CM ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का शासन होता है। जनता जिसे चाहती है, वही सरकार बनाता है। आज जनता ने हम पर विश्वास किया है हम उनके विश्वास को कायम रखेंगे। हमे देश और प्रदेश को नम्बर-1 बनाना है। आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबसे शक्तिशाली बनकर आगे आया है। हमे भृष्टाचार मुक्त प्रगतिशील देश का निर्माण करना है और हमारी सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है, आज भृष्टाचारी जेल में है।

UP_Dy_CM लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए
UP_Dy_CM लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए

UP_Dy_CM ने लोकतंत्र सेनानियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु गम्भीरता से विचार कर रही है। शीघ्र ही कल्याणकारी निर्णय लिये जायेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आये लोकतंत्र सेनानियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage