जलशक्ति मंत्री ने उत्तराखण्ड में ग्लेशियर टूटने पर गंगा के किनारे स्थित जनपदों को एलर्ट किया

यूपी सीएम न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने उत्तराखण्ड में ग्लेशियर टूटने की घटना पर गंगा के किनारे के समस्त जिला व पुलिस प्रशासन एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को हाई एलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं।
जलशक्ति मंत्री ने गंगा के किनारे निवास करने वाले लोगों से अपील किया है ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने जिला प्रशासन तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस प्राकृतिक घटना पर लगातार नजर रखें और आवश्यक कदम उठायें। उन्होंने यह भी कहा है कि 24 घंटे निगरानी रखी जाये और हर तरह के इंतजाम सुनिश्चित किये जायं।








