नजूल और अर्जन की सम्पत्तियों का कराया जायेगा सत्यापन: इंद्रमणि त्रिपाठी

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जल्द ही अभियान चलाकर नजूल और अर्जन की सम्पत्तियों का सर्वे कराकर सत्यापन कराया जाएगा। इसमें जिन भूमियों पर अवैध कब्जे पाये जाएंगे, उनमें अभियान चलाकर अनाधिकृत अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को नजूल, अर्जन व सीलिंग की सम्पत्तियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक करते हुए इस बाबत आदेश जारी किये हैं।

 

बैठक में उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि नजूल की जिन सम्पत्तियों की पट्टा अवधि समाप्त हो चुकी है। उनमें सर्वप्रथम बड़े भूखण्डों का स्थलीय सर्वे करा लिया जाए। इसी तरह अर्जन की सम्पत्तियों में भी सर्वे की कार्यवाही करायी जाए। इसमें यह देखा जाए कि विभिन्न योजनाओं में जो अर्जित भूमि है, उसके सापेक्ष वास्तविक रूप से कब्जा कितने में प्राप्त हुआ है। इसके अलावा कितनी भूमियों पर अवैध कब्जा है, किन सम्पत्तियों में लिटिगेशन है और किन सम्पत्तियों पर वर्तमान में वाद प्रचलित है। उपाध्यक्ष ने कहा कि इसकी पूर्ण आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए, ताकि इन प्रकरणों में कार्यवाही की रूपरेखा तय की जा सके। इसके अतिरिक्त सीलिंग की सम्पत्तियों के सम्बंध में उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि सम्पत्तियों के अभिलेखों का डिजिटाइजेशन कराया जाए।

 

बैठक में नजूल अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार विवेक शुक्ला और तहसीलदार श्रद्धा चैधरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage