गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मुरादनगर क्षेत्र में अवैध कालोनी/निर्माण पर चलाया बुलडोजर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देश कि किसी भी दशा में अनाधिकृत कॉलोनी/अवैध निर्माण न होने पाए, के अनुपालन में आज दिनांक 2 अगस्त 2022 को प्रवर्तन जोन 2 के अंतर्गत मुरादनगर क्षेत्र में खसरा संख्या 146 ग्राम कनौजा में अमित चौधरी, मामचंद त्यागी आदि द्वारा खसरा संख्या 205 ग्राम मोहम्मदपुर धौंधा, मुरादनगर गाजियाबाद में प्रशांत चौधरी व गजेंदरी देवी द्वारा एवं मेरठ रोड हनुमान मंदिर से शोभापुर जाने वाले मार्ग पर अंकित त्यागी और सुबोध शर्मा आदि द्वारा किए जा रहे अवैध प्लाटिंग/विकास कार्यों को ध्वस्त किया गया.

उपरोक्त अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन अनाधिकृत कालोनियों के कुल 17500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किए जा रहे/निर्माण विकास कार्य को ध्वस्त किया गया.

ध्ववस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान उन्होंने कोलोनाइजरों / निर्माणकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया है लेकिन थाना पुलिस, पीएसी और प्राधिकरण सचल दस्ते की प्रभावी कार्यवाही के द्वारा उनको भगा दिया गया।

उपरोक्त अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही अवैध कालोनियों के विरुद्ध प्रभारी प्रवर्तन जोन 2/ विशेष कार्य अधिकारी गुंजा सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता अनिल कछाड़े, अवर अभियंता योगेंद्र कुमार, सुशील कुमार व के पी यादव और प्रवर्तन जोन के समस्त स्टाफ के साथ व थाना मुरादनगर पुलिस बल प्राधिकरण पुलिस बल और सचल दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
btnimage