UPCM ने हाथरस के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हतीसा और बांग्ला अस्पताल का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश (हाथरस)।
UPCM ने अपने जनपद हाथरस भ्रमण के दौरान ब्लाॅक मुरसान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हतीसा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रांगण में बरगद के पौधे का रोपण किया। इसके पश्चात UPCM ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत की।

UPCM ने कक्षा 05 में मुस्कान, साक्षी, जगदीश, ज्योति, रोहित, कामनी, मनोज, योगेश, बबीता को स्कूल बैग का वितरण किया। उन्होंने स्कूल के निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से स्कूल बैग, मध्याह्न भोजन, ड्रेस आदि के वितरण के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा मिड-डे-मील में गुणवत्ता बरतने के निर्देश दिए।
UPCM ने इसके बाद विकास खण्ड मुरसान के भगवंतपुर आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बच्चों के पोषाहार के बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।
UPCM ने जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र द्वारा जनपद हाथरस में ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत हींग उत्पाद के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट प्रांगण में लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया।
साथ ही UPCM ने बांग्ला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन वाॅर्ड, मेन कक्ष, C.T. स्कैन वाॅर्ड, जनरल वाॅर्ड-1 व 2 का निरीक्षण किया।

UPCM ने निरीक्षण के दौरान C.T. स्कैन वाॅर्ड में देवकी नन्दन पाण्डेय, रामवीर शर्मा, लक्ष्मी, ईश्वरी देवी आदि मरीजों का हाल-चाल जाना और अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

UPCM ने अस्पताल में साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।








