UPCM आज नव-नियुक्त 851 गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

उत्तर प्रदेश।
UPCM आज नव-नियुक्त 851 गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। UPCM मंत्रिमंडल के गन्ना मंत्री सुरेश राणा द्वारा नव-नियुक्त 851 गन्ना पर्यवेक्षकों को UPCM द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने वाले कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा की गयी। इस संबंध में गन्ना संस्थान में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रेस प्रतिनिधियों को मंत्री सुरेश राणा ने अवगत कराया कि उनके द्वारा उ.प्र. सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. की भी समीक्षा की गई और आगामी 15 फरवरी 2019 तक रमाला शुगर मिल संचालित हो जायेगी। जिसमें 27 मेगावाट का कोजन प्लांट भी स्थापित होगा।
गन्ना मंत्री ने प्रेस प्रतिनिधियों को यह भी अवगत कराया कि UPCM की प्रेरणा एवं कुशल मार्गदर्शन से प्रथम बार सरकारी चीनी मिलों की रिकवरी निजी चीनी मिलों की तुलना में अत्यधिक बढ़ी है, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण बात है।
गन्ना मंत्री ने अपने सम्बोधन में जानकारी दी कि पिपराइच स्थित शुगर मिल को अत्याधुनिक बनाया जायेगा, ताकि बेहतर तरीके से एथनाॅल से जूस बनाने का काम प्रारम्भ किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी सत्र में मुंडेरवा चीनी मिल का भी संचालन किया जायेगा। इन मिलों के संचालन से एक ओर जहां रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे वहीं पर लाखों किसानों को इसका आर्थिक फायदा होगा।
गन्ना मंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि कुल 119 चीनी मिलों में से वर्तमान में 90 शुगर मिलें संचालित हैं, जिनमें से निगम की 01, कोआपरेटिव 16, निजी क्षेत्र की 73 चीनी मिलें हैं और 25 नवम्बर तक प्रदेश की सभी मिलें संचालित हो जायेंगी।








