UPCM को केरल राज्य के बाढ़ प्रभावितों के सहायतार्थ DGP ने 11 करोड़ रु. का चेक भेंट किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM को 15 अक्टूबर, 2018 को उनके सरकारी आवास पर केरल राज्य के बाढ़ प्रभावितों के सहायतार्थ पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह, प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष, उत्तर प्रदेश में जमा किए जाने हेतु 11 करोड़ रुपए का चेक भेंट किया। यह धनराशि केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के स्वैच्छिक योगदान से एकत्रित की गई है।
UPCM ने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार केरल के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए हर सम्भव मदद उपलब्ध करा रही है।








