UPCM ने SGPGI में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त 550 शैय्याओं के विस्तार कार्यक्रम को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश (15 अक्टूबर 2018)।
UPCM ने कहा कि प्रदेश की जनता को उत्कृष्ट एवं प्रभावी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। यह सेवाएं गांव, गरीब और समाज के अन्तिम व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचें, इसे सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलनी चाहिए।

UPCM SGPGI में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त 550 शैय्याओं के विस्तार कार्यक्रम का पूजा अर्चना करके शुभारम्भ करते हुए
UPCM SGPGI में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त 550 शैय्याओं के विस्तार कार्यक्रम का पूजा अर्चना करके शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त 550 शैय्याओं के विस्तार कार्यक्रम के तहत डिपार्टमेंट आॅफ इमरजेंसी मेडिसिन व किडनी ट्रांसप्लाण्ट सेण्टर के शिलान्यास एवं सेण्टर आॅफ हीपैटोबिलियरी डिजीजेज एवं ट्रांसप्लाण्टेशन, सेण्टर फाॅर हिमटोलाॅजी, बोनमैरो ट्रांसप्लाण्ट एवं स्टेमसेल रिसर्च सेण्टर और काॅलेज आॅफ मेडिकल टेक्नोलाॅजी के लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के चिकित्सकों ने अपने कार्यों व सेवाओं के माध्यम से इसे विश्वस्तरीय पहचान दिलाने का काम किया है।

UPCM डिपार्टमेंट आॅफ इमरजेंसी मेडिसिन व किडनी ट्रांसप्लाण्ट सेण्टर का शिलान्यास करते हुए
UPCM डिपार्टमेंट आॅफ इमरजेंसी मेडिसिन व किडनी ट्रांसप्लाण्ट सेण्टर का शिलान्यास करते हुए

UPCM ने कहा कि चिकित्सक धरती का भगवान होता है, इसलिए यह आवश्यक है कि वह मानवीय संवेदनाओं से युक्त हो। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को चिकित्सीय सेवाओं के साथ-साथ शोध व अनुसंधान में सदैव अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों का आह्वान करते हुए कहा कि आम लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सके, इसके लिए संस्थान द्वारा सैटेलाइट सेण्टर भी बनाए जाने की आवश्यकता है। इससे दूर-दराज के लोग, जो किन्हीं कारणों से संस्थान की सेवाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, वे भी इसके माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

UPCM कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि आने वाले समय में चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे, क्योंकि इसकी नींव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से रख दी है। इस योजना से देश के 10 करोड़ गरीब परिवार लाभान्वित होंगे, जिन्हें 05 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा, जिससे स्वस्थ भारत व सशक्त भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा है कि सभी मण्डलों में मेडिकल काॅलेज उपलब्ध कराने के बाद प्रत्येक तीन संसदीय क्षेत्र में 01 मेडिकल काॅलेज व 02 जनपदों में 01 मेडिकल काॅलेज अवश्य हो।

UPCM प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए
UPCM प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि इस संस्थान के द्वितीय चरण की शुरुआत हो रही है। UPCM संस्थान के विस्तार के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। इसका परिणाम है कि आज यहां इस संस्थान में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त 550 शैय्याओं का विस्तार हो रहा है।

कार्यक्रम को चिकित्सा शिक्षा (राज्य मंत्री) संदीप सिंह, संस्थान के निदेशक डाॅ. राकेश कपूर, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ. रजनीश दुबे ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage