UPCM ने गोरखपुर में सीनियर उ.प्र. पुरुष एवं महिला राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप कार्यक्रम को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने जनपद गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत भीम स्व. जनार्दन सिंह के स्मृति में सीनियर उ.प्र. पुरुष एवं महिला राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप के आयोजन अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर 06 राउण्ड की कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। UPCM ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार व मेडल प्रदान कर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पदक प्राप्त कर देश एवं प्रदेश का सम्मान बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खेलों को प्रोत्साहित करने के दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। इस कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है और वे सभी बधाई के पात्र हैं।

UPCM विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार व मेडल प्रदान कर बधाई देते हुए
UPCM विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार व मेडल प्रदान कर बधाई देते हुए

UPCM ने कहा कि खेलों के प्रति हमारे युवाओं के मन में एक अच्छा भाव पैदा हुआ है। प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। ओलम्पिक पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राजपत्रित पद दिए जाने की व्यवस्था की गयी है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संगठन आगे आ रहे हैं। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार तो होती रहती है। जीत-हार जीवन का हिस्सा है। हर हार के पीछे जीत छिपी होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विशुद्ध खेल भावना के साथ देश के लिए अधिकाधिक पदक जीतकर प्रतिभागी देश व प्रदेश का नाम बढ़ाएंगे।

UPCM गोरखपुर में सीनियर उ.प्र. पुरुष एवं महिला राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM गोरखपुर में सीनियर उ.प्र. पुरुष एवं महिला राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि कुश्ती, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खेल है, जो प्राचीन काल से ही गांव में त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर आयोजित होती आ रही है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर ने राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय स्तर के पहलवान दिए हैं, जिनसे जनपद का नाम रोशन हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा खेल को प्रोत्साहित करने की दिशा में ‘खेलो इण्डिया खेलो’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में बेहतर प्रयास किए हैं। 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश के पदक प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार और महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

UPCM गोरखपुर में सीनियर उ.प्र. पुरुष एवं महिला राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM गोरखपुर में सीनियर उ.प्र. पुरुष एवं महिला राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, खेल निदेशक डाॅ. आर.पी. सिंह, विभिन्न जनपदों से आए पहलवान सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage