UPCM बोले प्रो. मित्तल के निधन से देश और समाज ने एक वरिष्ठ इतिहासकार खो दिया

लखनऊ (12 सितम्बर, 2019)UPCM योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ इतिहासकार एवं भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. सतीश चन्द्र मित्तल के आज गोरखपुर में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।



मुख्यमंत्री ने प्रो. मित्तल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि वे एक सुप्रसिद्ध इतिहासकार थे और उन्होंने अपने लेखों, रचनाओं और पुस्तकों के माध्यम से इतिहास जगत को समृद्ध किया। उनके निधन से देश और समाज ने एक वरिष्ठ इतिहासकार खो दिया है। इतिहास जगत प्रो. मित्तल के योगदान को हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

ज्ञातव्य है कि प्रो. मित्तल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में आधुनिक भारतीय इतिहास के वरिष्ठ प्रोफेसर रहे। उन्होंने तीन दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन कार्य किया और विभिन्न प्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं में उनके बड़ी संख्या में लेख प्रकाशित हुए।

Related Articles

Back to top button
btnimage