उप मुख्यमंत्री और महापौर ने पायनियर मोंटेसरी स्कूल में स्व. पूरन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

लखनऊ।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया के कर कमलों द्वारा संस्थापक दिवस के अवसर पर पायनियर मोंटेसरी स्कूल के एल्डिको प्रांगण में स्वर्गीय प्रोफेसर पूरन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

उप मुख्यमंत्री और महापौर ने पायनियर मोंटेसरी स्कूल में स्व. पूरन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

इस अवसर पर पायनियर मोंटेसरी इंटर कॉलेज के सभी शाखाओं के 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 25 विद्यार्थियों को नगद धनराशि एवं स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोहा।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, जयपाल सिंह, सहदेव सिंह, मालिक डॉ. वी.के. जोशी, सर्वेश अस्थाना, एस.डी. शर्मा, डॉ. राकेश चंद्रा एवं विद्यालय की प्रधानचार्या शर्मिला सिंह उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
btnimage