UPCM ने कहा रवि किशन और निरहुआ सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बन सकेगी
चंदौली (24 अप्रैल, 2019)। UPCMNEWS, आपार जनसमर्थन और जनता में भारी उत्साह के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली के सांसद प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विशाल रोड-शो करके अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉ. पाण्डेय के नामांकन से पूर्व आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा विगत पांच वर्षों में चंदौली संसदीय क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो पर अपनी मोहर लगाई। समाज के हर वर्ग से जुड़े लोगों की भागेदारी प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में दिखाई पड़ी।
चंदौली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का नामांकन कराने से पहले बुधवार डेढ़ बजे मुख्यालय पर डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। वहीं इसी दौरान एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया गया। आयोजित सभा में UPCM ने कहा कि देश और प्रदेश में जो विकास का दौर शुरू हुआ है उसे रुकना नहीं चाहिए। इसे निरंतर चलते रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे होने के बाद देशभर में मोदी की लहर है। पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार की किसी भी योजना की सर्वाधिक योजनाएं आपकी चंदौली जनपद में ही आई हैं। उन्होंने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की भी जमकर प्रशंसा की। इससे पहले चंदौली में पांच साल में किये गए कार्यों के बारे में बताने के लिए प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
UPCM ने कहा कि पुस्तक को पढ़ने पर समझ आएगा कि डॉ. पांडेय ने जनता के लिए बहुत काम किया है। यहां पर लगभग 30 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, 3 लाख से अधिक गरीबों को शौचालय, डेढ़ लाख से अधिक गरीबों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि डॉ. पांडेय ने एक लाख से अधिक परिवारों को इस संसदीय क्षेत्र में रसोई गैस के निशुल्क कनेक्शन भी उपलब्ध कराए हैं।
UPCM ने कहा कि भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ और रविकिशन को मुंबई से लाकर यहां चुनाव लड़ा रहे हैं। यहां से ये दोनों सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी फिल्म सिटी बनेगी। पूरी तरह चंदौली और महेंद्र नाथ पांडेय पर केंद्रित भाषण के दौरान सीएम ने अपनी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी सिलसिलेवार बताया। धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली के किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने का काम मोदी सरकार ने किया है। इस बार जब तक सभी किसानों का गेहूं क्रय नहीं कर लेंगे तब तक खरीद चलती रहेगी।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने जिस तरह से विकास का काम किया है। उसको उन्होंने किताबी रूप देकर बता दिया है कि वह अपने क्षेत्र के लिए कितना प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह धरती दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की कर्मस्थली है। यह लोग कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन उस समय यह काम पूरा नहीं हो पाया। अब मोदी सरकार इसे आगे बढ़कर हटाने जा रही है। इसके हटते ही वहां पर भी विकास अलग रफ्तार पकड़ लेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाकर ही गरीबी पर विजय प्राप्त हो सकती है और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आप लोगों को फिर से भाजपा सरकार को चुनना होगा। गठबंधन और कांग्रेस ने भारत में किस तरह से भ्रष्टाचार करके देश को खोखला करने का काम किया है, उससे आप सभी लोग अवगत है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर विपक्ष हार के डर से ईवीएम मशीन का रोना रोने लगा है। UP_Dy_CM ने कहा कि जनता से अपील की आप लोग 19 मई को एक बार फिर से कमल के फूल का बटन दबाकर डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय जी को जीताकर देश के सबसे बड़ी पंचायत में दूसरी बार भेजिए।
अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2019 में जो सरकार केन्द्र में बनेगी वह लोक कल्याण के कार्यो को और तेजी से आगे बढ़ायेंगी। उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी गरीबी हटाओं के संकल्प के साथ काम कर रहे है। जबकि विपक्ष मोदी हटाओं के नारे पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि आपका एक-एक वोट तय करेगा कि पीएम कौन बनेगा। आशीष पटेल ने डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि पाण्डेय की जीत क्षेत्र के विकास की जीत होगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने कहा कि तीन चरणों में भाजपा जीत चुकी है। अब विपक्ष पूरी तरह से हताश हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने छोटे से गांवों में रहने वाले व्यक्ति का भी खाता खुलवाकर विकास की योजनाओं को लाभ सीधे गरीब तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए इतना काम किया है, जिसकी वजह से इस बार भी घर-घर मोदी जी बस चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जिस तरह से मोदी जी ने बालाकोट में हमला कराया है, उससे आंतकवादियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय के बारे में उन्होंने कहा कि यहां से जीतकर गए और चंदौली का नाम उन्होंने ऊंचा करने का काम किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि आज मैं भाषण देने के लिए नहीं आया हूं बल्कि आप लोगों को अपने काम बताने आया हूं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में हमने क्या काम किया है, उसको किताबी रूप दिया गया है। इसमें बड़े 108 कार्यों के बारे में बताया गया। उन्होंने अपील की कि एक बार फिर से आप लोग मुझे चुनकर संसद में भेजिए, मुझसे जितना हो सकेगा उससे ज्यादा काम करने का काम करूंगा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, अनिल राजभर, अनुपमा जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, गिरीश यादव, जय प्रकाश निषाद, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, सलिल विश्नोई और आजमगढ़ के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, विधायक साधना सिंह, सुशील सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह, यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैंन वीरेन्द्र तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा चैधरी सहित कई अन्य जनप्रतिनिध, पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
“भाषिणी” ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में तोड़ी भाषा की दीवार, योगी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट विजन को मिला एआई का साथ
3 days ago
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
3 days ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
7 days ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
3 weeks ago
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर प्रदेश में 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू
3 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
3 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
3 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
3 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
3 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
3 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
4 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
4 weeks ago
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
4 weeks ago
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
July 25, 2026
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया