UPCM मंत्रिमंडल के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने रुदौली के रोजागांव में चुनावी सम्बोधन किया

उत्तर प्रदेश (24 अप्रैल, 2019)
UPCM मंत्रिमंडल के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेन्द्र सिंह ने रुदौली के रोजागांव में चुनावी सम्बोधन किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारत को उतना नहीं लूटा जितना सपा, बसपा व कांग्रेस ने लूटा। मायावती जी नोटो की माला पहन ली और दलित खड़ा होकर देखता रहा। 50 साल की उम्र में राहुल को गुस्सा आता है। यह गुस्सा तब कहां था जब 370 लागू हुई थी। एक देश दो विधान की बात हुई थी। सिंधु नदी के जल का बंटवारा हुआ था। जनता राहुल गांधी उनके गुस्से का जवाब देना जानती है। इसलिए अमेठी से वायनाड भाग गये।

गठबन्धन को कटघरे में खड़ा करते हुए डा0 सिंह कहा कि पिछले सरकार में यूपी दंगो में तब्दील हो गया था। रामबाबू की हत्या हुई तो उनकी एफआईआर ही नहीं लिखी जा रही थी। मुलायम सिंह ने अपनी सरकार में सिमी के आतंकवादी को छोड़ा था। मुलायम सिंह यादव कभी कहते थे कि अयोध्या में परिन्दा पर नहीं मार सकेगा। आप जानते है तब अयोध्या में क्या हुआ था। आज अयोध्या में दीपोत्सव ने गिनीज वल्र्ड रिकार्ड बनाया।

उन्होंने कहा कि जब नरेन्द्र मोदी अमेरिका गये तो वहां पहुंचने पर बाराक ओबामा ने उनसे गुजराती में केम छो पूछा। उनके मंत्री सबका साथ-सबका विकास की बात कह रहे थे। मोदी जी अपने साथ भगवत गीता ले कर गये थे, जिसे उन्होने ओबामा को भेंट किया। 125 साल पहले स्वामी विवेकानंद जब अमेरिका गये और जब मंच से भाषण करके उतरे तो पूरी दुनिया उनके पीछे चल रही थी। नरेन्द्र मोदी जब अमेरिका से लौटे तो पूरी दुनिया उनके पीछे चल रही थी। विवेकानंद व मोदी दोनो का नाम नरेन्द्र है यह समानता है।

उन्होने कहा कि जब अंग्रेज यहां से गये तो उन्होने कहा कि अब हम कभी अपनी धरती पर वंदेमातरम व भारत माता की जय का नारा नहीं लगने देंगे। परन्तु मोदी जी के पहुंचने पर पूरा इंग्लैण्ड भारत माता की जय व वंदेमातरम का नारा लगा रहा था। सउदी अरब के बादशाह ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद यहां है हम उतनी जमीन मंदिर के लिए देने को तैयार है। आज भारत दूसरे देश में घुसकर आतंकियो को मार सकता है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आप गरीबों की आवश्यकताओं को पूर्ति करने वाली, आतंकवाद की समस्या का समाधान करने वाली और विकास की योजनाओं को धरातल पर लागू करने वाली सरकार का चुनाव करें। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने सबसे ज्यादा बजट अयोध्या को दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage