UPCM को केरल में बाढ़ प्रभावितों के सहायतार्थ विभिन्न जनपदों से एकत्रित धनराशि का चेक भेंट किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में केरल राज्य में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष, उ.प्र. में जमा किए जाने हेतु 5 करोड़ 13 लाख 87 हजार रु. का चेक प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चन्द्रा और सचिव एवं राहत आयुक्त संजय कुमार द्वारा भेंट किया गया। यह धनराशि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से एकत्रित की गई है।

UPCM ने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार केरल के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए हर सम्भव सहायता उपलब्ध करा रही है।

इस एकत्रित धनराशि में मुख्य रूप से जनपद रायबरेली द्वारा 141.31 लाख रुपए, एटा द्वारा 124.45 लाख रुपए, बिजनौर द्वारा 62 लाख रुपए, गाजियाबाद द्वारा 34.11 लाख रुपए, मुजफ्फनगर द्वारा 22.55 लाख रुपए, कानपुर नगर द्वारा 15 लाख रुपए, कानपुर देहात द्वारा 11 लाख रुपए, मुरादाबाद द्वारा 11 लाख रुपए, रामपुर द्वारा 10.63 लाख रुपए और आजमगढ़, पीलीभीत, उन्नाव एवं अमरोहा द्वारा 10-10 लाख रुपए का योगदान दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, कृषि उत्पादन आयुक्त डाॅ. प्रभात कुमार, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage