UPCM ने गोरखपुर में कुसमही वन और जिला सहकारी फेडरेशन कम्पाउण्ड में वृक्षारोपण किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने जनपद गोरखपुर में कुसमही वन और जिला सहकारी फेडरेशन कम्पाउण्ड में वृक्षारोपण किया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि पौधों के रोपण के बाद उनकी सुरक्षा और देखभाल का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वनटांगिया गांवों के निवासियों के जीवन के उन्नयन के प्रति सरकार निरन्तर प्रयासरत है। इसके लिए योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने कुसमही वन में मुख्यमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।

UPCM कुसमही वन में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए
UPCM कुसमही वन में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए

UPCM ने कहा कि पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 09 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा जनपद गोरखपुर में एक लाख नीम के पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण के प्रति सजगता का नया संकेत है।

UPCM ने गोरखपुर जनपद के 05 कृषकों को नीम का पौधा प्रदान किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे नीम का पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस वृहद कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने सहजन का पेड़ लगाने के भी सुझाव दिए।

UPCM गोरखपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
UPCM गोरखपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि वृक्षों की हमारे जीवन में काफी उपयोगिता है। पर्यावरण की शुद्धता एवं सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। इसलिए अधिकाधिक वृक्षारोपण किया जाए। उन्होेंने कहा कि नीम जीवन में काफी उपयोगी है। सहकारिता विभाग द्वारा नीम की फली का उपयोग करने के उद्देश्य से नीमकोली का क्रय 15 रुपए प्रति किलो की दर से किया जाएगा, जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी।

UPCM ने कहा कि सहकारिता समाज की असली ताकत होती है। जीवन में सहकारिता के माध्यम से ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। इससे सुनहरे भविष्य की तरफ अग्रसर हुआ जा सकता है। सहकारिता आन्दोलन को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है, इस आन्दोलन को नई गति दी जाए।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को स्वस्थ एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। सहकारी समितियां किसानों से जुड़ी हैं। किसानों की उन्नति करना तथा उनकी आवश्यकता को पूरा करना सहकारी समितियों की जिम्मेदारी है। किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना समितियों का कर्तव्य है। इस दिशा में सहकारी समितियां निरन्तर क्रियाशील हैं।

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

विपणन निदेशक इफको नई दिल्ली योगेन्द्र कुमार ने UPCM के साथ-साथ उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी सहकारी समितियों में नीम का वृक्षारोपण हो रहा है। सहकारी समिति 15 रुपए प्रति किलो नीमकोली क्रय करने के लिए वचनबद्ध है। इससे फूलपुर संयंत्र में नीम का तेल बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सहकारी समितियों के माध्यम से मिट्टी परीक्षण का भी कार्य कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि नीम समस्त जीवधारियों के रोगों व कीटाणुओं को मारने तथा प्रदूषण रोकने के लिए उपयोगी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage