UPCM ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ रहने पर कांस्टेबलों को ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल (SSB) बहादुरी एवं सतर्कता के साथ देश की सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान दे रहा है। सशस्त्र सीमा बल ने अपनी स्थापना के बाद सीमान्त क्षेत्रों और विभिन्न आपदाओं में अपनी मेहनत एवं कार्यों से एक अलग पहचान बनाई है।

UPCM का SSB के DIG रंजीत सिंह स्वागत करते हुए
UPCM का SSB के DIG रंजीत सिंह स्वागत करते हुए

UPCM ने जनपद गोरखपुर के फर्टिलाइजर कैम्पस में सशस्त्र सीमा बल की पासिंग आउट परेड की सलामी के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि SSB पर नेपाल से सटी सीमाओं की निगरानी का दायित्व है, जिसका निर्वहन इस बल द्वारा पूरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है।

UPCM गोरखपुर के फर्टिलाइजर कैम्पस में सशस्त्र सीमा बल की पासिंग आउट परेड की सलामी कार्यक्रम में
UPCM गोरखपुर के फर्टिलाइजर कैम्पस में सशस्त्र सीमा बल की पासिंग आउट परेड की सलामी कार्यक्रम में

UPCM ने कहा कि देश की अति संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा के लिए SSB द्वारा अपनी सहभागिता दी जाती है। उनकी सहभागिता को ध्यान में रखकर भारत-भूटान सीमा की निगरानी का दायित्व भी SSB को दिया गया है। इस बल ने सीमाओं पर अवैध कार्यों को भी प्रभावी ढंग से रोका है।

UPCM गोरखपुर के फर्टिलाइजर कैम्पस में सशस्त्र सीमा बल की पासिंग आउट परेड की सलामी कार्यक्रम में
UPCM गोरखपुर के फर्टिलाइजर कैम्पस में सशस्त्र सीमा बल की पासिंग आउट परेड की सलामी कार्यक्रम में

UPCM ने कहा कि SSB द्वारा अतिवादियों, उग्रपंथियों एवं अन्य अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। यह बल एक रोल माडल के रूप में सामने आया है। विभिन्न आपदाओं के समय भी SSB ने राहत कार्य में काफी सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि 44 सप्ताह के कठिन परिश्रम के बाद 913 कैडेटों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद देश सेवा का दायित्व सौंपा जा रहा है।

इस अवसर पर UPCM ने कांस्टेबल संजीत कुमार, सुमीत कुमार, गौतम कुमार, प्रवीत कुमार, चन्दन कुमार और सुनील कुमार को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ रहने पर ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व, UPCM ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा के लिए शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर SSB के DIG रंजीत सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए सशस्त्र सीमा बल के कार्यों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
btnimage