UPCM NEWS, सपा ने जिलों के नाम बदले थे तो क्या वह सपा के पिता श्री द्वारा बसाये गए थे? : हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश।
UPCM NEWS, भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि समाजवादी पार्टी अपने महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के वक्तव्य की निन्दा करे और सम्मानित UPCM व PM मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए क्षमा मांगे। प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने समाजवादी नेता अबू आसिम आजमी द्वारा दिये गए वक्तव्य की कटु निन्दा करते हुए सवाल किया कि जब समाजवादी पार्टी ने जिलों के नाम बदले थे तो क्या वह जिले समाजवादी पार्टी के पिता श्री द्वारा बसाये गए थे? उन्होंने कहा कि अबू आसिम आजमी भले ही ऐसे दल के नेता हो जो पार्टी एक परिवार द्वारा संचालित होती है परन्तु उन्हें यह अवश्य समझना चाहिए कि लोकतंत्र में सर्वोच्च सत्ता जनता जनार्दन है और लोक चेतना लोकतंत्र की आत्मा है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता ने UPCM को इस प्रदेश की बागडोर सौंपी है। उन्होंने कहा कि मुगलसंराय, इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, प्रयागराज और अयोध्या किया जाना लोकतंत्र का सम्मान ही नहीं अपितु जनभावना का आदर भी है। मुगलसराय का नाम बदल कर महामनीषी पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किया गया जहां एक महापुरूष का सम्मान है, वहीं UPCM द्वारा तीर्थराज प्रयाग तथा सप्तपुरियों में एक अयोध्या के गौरव की पुनस्र्थापना कर अभिनन्दनीय निर्णय किया है, जिसका जनता जनार्दन ने देश में ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में व्यापक प्रशंसा की है। जनता जनार्दन की भावना का सम्मान लोकतंत्र की मर्यादा तथा परम्परा है। लोकतंत्र में लोक ही महत्वपूर्ण होता है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार जनभावना और उसकी मांग को पूर्ण कर रही है।
हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि UPCM के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ और तीव्र गति के साथ विकास योजनाए साकार हुई एवम् प्रदेश की गरिमा-महिमा को प्रदेश में 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव और उनकी तीव्रता के साथ क्रियान्वयन की तरफ ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी ने बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के अपमानजनक कुंठाग्रस्त बयानों का करारा जबाव प्रदेश की सम्मानित जनता देगी।







