UPCM मंत्रिमंडल के स्वास्थ्य मंत्री ने एटा में ‘युवा संसद’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया

एटा (02 फरवरी 2019)।
UPCM मंत्रिमंडल के कैबिनट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने युवाओं का आह्वान किया और देश की दिशा तय करने के लिए आगे आएं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की एटा में हुई युवा संसद युवाओं की आवाज बनी। देश के युवा ही सरकार बनानें का कार्य करेगें। उन्होंने मोदी सरकार के बजट को युवाओं की संसद में रखते हुए कहा कि देश के इतिहास में यह पहला बजट है जो गरीब, किसान, मध्यम वर्ग व युवाओं के लिए खुशहाली  की सौगात लाया है।

आई.टी. मैदान रेलवे रोड एटा में युवा संसद का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने घोटाला संस्कृति प्रारम्भ की। जीप, वोफोर्स तोप, टूजी, थ्रीजी, काॅमनवेल्थ, कोयला घोटाला आदि कांग्रेस का घोटालों का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस की सरकारों में एक घोटाला समाप्त नहीं हो पाता था, तब तक दूसरा घोटाला प्रारम्भ हो जाता था। कांग्रेस गरीबी हटाओं का नारा लगाकर सत्ता में आती रही, लेकिन गरीबी नहीं मिटी। मोदी सरकार गरीब, मजदूर, किसान और नौजवान की समृद्धि के लिए आधारभूत काम कर रही है। आयुष्मान योजना से गरीब की दवाई, आवास योजना से गरीब को पक्का मकान और शौचालय, मुद्रा योजना से युवाओं को रोजगार और मजदूर, किसान को आर्थिक सहायता की सौगात भी लेकर आई है।

युवा संसद को सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैय्या’, विधायक विपिन वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, देवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने भी सम्बोधित किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage