UPCM ने कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड की मोबाइल ATM वैन का शुभारम्भ किया

लखनऊ (26 फरवरी, 2019)।
UPCM ने अपने सरकारी आवास 5-कालीदास मार्ग, लखनऊ पर नाबार्ड द्वारा प्रायोजित उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लि. एवं जिला सहकारी बैंकों हेतु मोबाइल वैन का लोकार्पण किया और झंडी दिखाकर रवाना रवाना किया।

UPCM ने कहा किसानों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन का शुभारम्भ किया गया। प्रदेश के 50 जिला सहकारी बैंकों में से 39 बैंकों को एक-एक वैन उपलब्ध कराई जा रही है जिससे 50 जनपद लाभान्वित होंगे।

UPCM ने कहा उत्तर प्रदेश के सहकारी बैंक एक वक़्त में अपने वजूद के लिए जूझ रहे थे। प्रदेश सरकार ने उनको पुनः उनके पुरातन वैभव की ओर अग्रसर करते हुए आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा है।

UPCM ने कहा हम सब आदरणीय प्रधानमंत्री के आभारी हैं, जिन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार लागत का डेढ़ गुना बढ़ा कर किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का कार्य किया है।








