UPCM ‘उत्तर प्रदेश विकास संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए
लखनऊ (06 मार्च, 2019)। UPCM ने कहा है कि कोई भी कार्य असम्भव नहीं है। हमारी सोच ही उसे असम्भव और कठिन बनाती है। हमारी सकारात्मक सोच रचनात्मकता को बढ़ाती है और व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। प्रदेश सरकार इसी आधार पर कार्य कर रही है।
UPCM ने ‘उत्तर प्रदेश विकास संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रामराज की अवधारणा पर कार्य कर रही है। इसके तहत प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुरक्षित है और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है।
UPCM ने कहा कि प्रदेश सरकार विकासपरक कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत 05 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। लघु एवं सीमान्त किसानों के लिए ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत किसानों को 06 हजार रुपए की आर्थिक मदद का प्राविधान किया गया है। नौजवानों के लिए स्किल डेवलपमेण्ट प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। डिजिटल इण्डिया के माध्यम से जहां एक ओर भ्रष्टाचार पर प्रहार किया गया, वहीं दूसरी ओर तकनीक का उपयोग कर जन-जन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिला रही है।
UPCM ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में 02 हवाई अड्डे कार्यशील थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 06 हो गयी है। इसके अलावा, 09 हवाई अड्डे विकसित किए जा रहे हैं। जेवर में इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है।
प्रयागराज कुम्भ में 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य देश हैं। 188 देश ऐसे हैं, जिनकी आबादी कुम्भ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से कम है। उत्तर प्रदेश पुलिस की सजगता और सतर्कता के परिणामस्वरूप यह आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ और इसमें कोई दुर्घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आगामी 08 मार्च को लखनऊ मेट्रो रेल के सम्पूर्ण उत्तर-दक्षिण काॅरिडोर का उद्घाटन होगा। उसके बाद राजधानी की सैकड़ों सड़कों के चैड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों के लाखों बेघरों को आवास उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि देश में मोबाइल फोन का सर्वाधिक उत्पादन करने वाली कम्पनी नोएडा में है। नोएडा में सैमसंग पहले 03 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर रही थी। प्रदेश सरकार की नीतियों की वजह से कम्पनी ने अपना निवेश बढ़ाकर 05 हजार करोड़ रुपए किया है।