UP_Dy_CM झूलेलाल वाटिका में 1,10,154 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे
लखनऊ। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्यने कहा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग उत्तर प्रदेश द्वारा झूलेलाल वाटिका गोमती तट लखनऊ में 07 मार्च, 2019 को प्रदेश के समस्त संसदीय क्षेत्रों की 1,10,154 करोड़ की लागत की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से 5972 किमी लम्बे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जा सकेगा। UP_Dy_CM ने कहा कि इन 80 परियोजनाओं में से 10 का लोकार्पण होगा, जबकि 70 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा।
UP_Dy_CM ने बताया कि इन परियोजनाओं में से 30 परियोजनायें लोक निर्माण विभाग के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग की है, जबकि शेष 50 परियोजनायें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन है।
UP_Dy_CM ने बताया कि 01 मार्च 2019 को 510 अनजुड़ी बसावटों को संतृप्त करने हेतु 617 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास प्रत्येक जनपद में किया जा चुका है और द्वितीय चरण का शिलान्यास 7 मार्च को झूलेलाल वाटिका लखनऊ से किया जायेगा, जिसके कार्यों कों पूर्ण करने हेतु 404 करोड़ की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसी दिन 12 दीर्घ सेतुओं एवं 40 लघु सेतुओं का भी शिलान्यास किया जायेगा इन सेतुओं के निर्माण नाबार्ड योजना के तहत 277 करोड़ रु. की लागत से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं समय बद्धता के साथ जन प्रतिनिधियों की देखरेख में किये जायेंगे। UP_Dy_CM ने कहा कि जब सड़कों का विकास होता है, तो अन्य क्षेत्रों में विकास स्वतः होने लगता है। वर्तमान प्रदेश सरकार UPCM के नेतृत्व में प्रदेश की जनता को सरल, सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत है।