UPCM DDU गोरखपुर में ITV फाउंडेशन द्वारा अयोजित हेल्थ हेल्थ कैंप में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने गोरखपुर में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आई.टी.वी. फाउण्डेशन के तत्वावधान में इंसेफेलाइटिस के मरीजों के लिए आयोजित निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का उद्घाटन किया। उन्होंने ITV फाउण्डेशन को जे.ई. के खिलाफ एक मुहिम एक लक्ष्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर उन्होंने 10 बच्चों को स्वच्छता किट्स वितरित किये।

UPCM ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छता/शुद्ध पेयजल से जे.ई./ए.ई.एस. को नियंत्रित किया जा सकता है, क्योंकि गंदगी ही बीमारियों की जननी होती है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि वे इस बीमारी के लक्षण/बचाव के विषय में लोगों को जागरूक करें तथा क्या करें क्या न करें के सम्बन्ध में जन-जन को अवगत करायें। बीमारी के लक्षण दिखते ही तुरन्त नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीज़ को ले जायें और जितना शीघ्र उपचार शुरू हो जायेगा उतनी ही जल्दी बीमारी नियंत्रित होगी। सभी जिला चिकित्सालयों एवं CHC/PHC पर इस बीमारी का निःशुल्क इलाज किये जाने की व्यवस्था है।

UPCM बच्चों को स्वच्छता किट्स वितरित करते हुए
UPCM बच्चों को स्वच्छता किट्स वितरित करते हुए

UPCM ने कहा कि 02 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2018 तक जेई से प्रभावित 38 जनपदों में 34 लाख बच्चों को इंसेफेलाइटिस की वैक्सीन देने का अभियान चलाया गया। पुनः 2 जुलाई से 30 जुलाई, 2018 तक 38 जनपदों में अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है और किसी भी कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता में जन सहयोग आवश्यक है। आलोचनात्मक मानसिकता को दूर कर सफलता के लिए सकारात्मक रवैया अपनाकर इस बीमारी की जड़ पर प्रहार करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल से 90 प्रतिशत तथा शेष 10 प्रतिशत उपचार के माध्यम से इस बीमारी को समाप्त किया जा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति स्वच्छता को अपनाना होगा। वैक्सीन से जे.ई. को रोका जा सकता है लेकिन ए.ई.एस. जलजनित बीमारी है और इसे शुद्ध पेयजल के माध्यम से ही नियंत्रित किया जा सकता है।

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन में पूरे देश में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जनमानस से कहा है कि नालों में प्लास्टिक/कूड़ा न डालें क्योंकि इससे नाले जाम हो जाते हैं, जिसके कारण जल-जमाव होता है और इससे बीमारी पनपती है। उन्होंने प्लास्टिक के प्रयोग न करने हेतु एक मुहिम चलाने को कहा। यदि समय से इंसेफेलाइटिस प्रभावित बच्चे का उपचार होता है तो बच्चा स्वस्थ हो जाता है अन्यथा शारीरिक व मानसिक दिव्यांगता का शिकार होता है।

इस अवसर पर ITV के प्रमोटर एवं फाउण्डर कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि यह तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैम्प है। इस कैम्प में एक लाख बच्चों का वैक्सिनेशन कराया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में ITV की चेयर पर्सन ऐश्वर्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर मण्डलायुक्त अनिल कुमार, जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व, UPCM ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में जनता की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। जनता दर्शन के दौरान जनपद कुशीनगर से आये दिव्यांग राजन को UPCM ने अपने हाथों से ट्राइसाइकिल दी।

Related Articles

Back to top button
btnimage