UPCM मंत्रिमंडल के नगर विकास मंत्री ने लखनऊ महोत्सव स्थल पर स्वच्छता के लिए प्रेरणा स्टाल का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना एवं लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वच्छ भारत मिशन के तत्वाधान में लखनऊ महोत्सव स्थल पर स्वच्छता के लिए प्रेरणा स्टाल का उद्घाटन किया।

इस मौके पर नगर विकास मंत्री एवं महापौर ने ढोल का वादन संयुक्त रूप से कर स्वच्छता की अलख भी जलाई। महापौर संयुक्ता भाटिया ने महोत्सव में आने वाले लोगों से स्वच्छता बनाएं रखने की अपील की।

इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर संयुक्ता भाटिया, सांसद कौशल किशोर, विद्यायक जयदेवी सहित केजीएमयू के वाईस चांसलर एम.एल.बी.भट्ट, सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद सहित अन्य विशिष्ट जन भी उपस्थित रहे।








