UPCM मंत्रिमंडल की बेसिक शिक्षा मंत्री ने स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश (रायबरेली)।
UPCM मंत्रिमंडल की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने जनपद रायबरेली के विकास खण्ड बछरांवां में स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सरौरा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में बड़ी-बड़ी घासों एवं झाड़ियों को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें कटवाने एवं सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अध्यापकों को समय से विद्यालय में उपस्थित होने और छात्रों को अच्छी शिक्षा देने की हिदायत दी।

बेसिक शिक्षा मंत्री रायबरेली के विकास खण्ड बछरांवां में स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सरौरा का औचक निरीक्षण करती हुई
बेसिक शिक्षा मंत्री रायबरेली के विकास खण्ड बछरांवां में स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सरौरा का औचक निरीक्षण करती हुई

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। वह छात्र संख्या से संतुष्ट रहीं परन्तु एक छात्रा के अनुपस्थित होने पर भी रजिस्टर में उपस्थित पाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे रोज स्कूल आयें और जो बच्चा रोज स्कूल आयेगा उसे एक विशेष उपहार दिया जायेगा। एक अध्यापिका अनुपस्थित थी, जिनके बारे में पूछने पर बताया गया कि वह अवकाश पर हैं।

बेसिक शिक्षा मंत्री ने छात्र-छात्राओं के विभिन्न विषयों की कापियों का भी निरीक्षण किया। इनमें अध्यापकोे द्वारा चेकिंग की जो गल्तियां थी उनको इंगित करते हुए अध्यापकों को फटकार लगायीं एवं उसमें सुधार के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में विभिन्न स्थानों पर गंदगी एवं अव्यवस्थित पड़े वर्तनों को देखकर नाराजगी जताई एवं फटकार लगाया।

Related Articles

Back to top button
btnimage