UPCM मंत्रिमंडल की बेसिक शिक्षा मंत्री ने दो अवर अभियन्ताओं को निलम्बित करने के आदेश दिए

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने जनपद देवरिया की समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण दो अवर अभियंताओं देसही ब्लाक अन्तर्गत विद्युत उपकेन्द्र इमिलिया और लार ब्लाक के अवर अभियंता की शिथिलता/शिकायत पाये जाने पर उन्हे निलंबित करने के लिए अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि वे स्थल पर जाकर समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा स्वयं करें, विद्युत विभाग आमजन से अच्छा व्यवहार करे एवं कार्यो को पूर्ण करके दिखाये। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों की आपसी मिटिंग कर अवशेष कार्य को समयबद्वता के साथ पूर्ण करने का भी निर्देश दिया। बैठक में शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश पाण्डेय के प्रकरण में लिपिक अमरजीत द्वारा कनेक्शन के नाम पर धनउगाही की शिकायत पर इसकी जाॅच उपजिलाधिकारी से कराये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनपद में संचालित योजनाओं को समय से पूर्ण कराएं।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों/पदाधिकारियों द्वारा उठाये गये समस्याओ के विषय में कहा कि विद्युत विभाग की जनपद में काफी लापरवाही स्पष्ट होती है। टेलीफोन नही उठाने और काल बैक नही करने की शिकायतें और सौभाग्य योजना में कनेक्शन के नाम पर पैसा लेने की बात सामने आयी है, जो एक गंभीर मामला है। इसकी जांच करायी जाय दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाये। उन्होंने कड़े निर्देश दिये कि विद्युत विभाग अपनी कार्य प्रणाली को बदले अन्यथा अब सीधे कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिस विधायक के क्षेत्र में निर्माण कार्य पूर्ण हो उसका उद्घाटन संबंधित विधायक से ही कराया जाय।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने आपूर्ति विभाग के कार्य प्रगति से जनप्रतिनिधियो को रुबरु कराया वही अधिकांश जनप्रतिनिधियों द्वारा राशन कार्ड को समय से आनलाईन करने के बाद भी समय से न बनाने की बात उठायी गयी और निरस्त कोटे की दुकानों को सहकारी समितियों से सम्बद्व करने का सुझाव रखा गया। इस पर उन्होने जिलापूर्ति अधिकारी को कार्यवाही करने के साथ ही यह भी कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सप्ताह का कैम्प आयोजित कर एक छत के नीचे ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाए तथा लोगो का राशन कार्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं से लोगो को जोड़ा जाय।
बैठक में विधायक सुरेश तिवारी, काली प्रसाद, जन्मेजय सिंह, सासंद प्रतिनिधि अंगद तिवारी एवं विजय कुमार दुबे और जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक रोहन पी. कनय, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी सीता राम गुप्त, जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पाण्डेय, परियोजना निदेशक महेश नारायण पाण्डेय, डी.सी. मनरेगा गजेन्द्र त्रिपाठी और सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।








