UPCM मंत्रिमंडल के मंत्री गोपाल टण्डन और महापौर ने चौक वार्ड में 80 लाख के कार्यों का शिलान्यास किया

लखनऊ।
UPCM
मंत्रिमंडल के मंत्री गोपाल टण्डन और महापौर ने चौक वार्ड में 80 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

चौक वार्ड के पार्षद रमेश कपूर बाबा ने बताया कि बान वाली गली के निकट आई.सी.सी.आई. के निकट भूमिगत जल निकासी का कार्य 16.55 लाख रुपये, हरदोई रोड काली चरण स्कूल सरकटा नाले के निकट काली जी मंदिर के निकट तक सड़क निर्माण कार्य 37.11 लाख रुपये एवं पुलगामा पुलिस चौकी के पास पुलिया एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य 26.38 लाख रुपये से कराया जा रहा है। इन सभी कार्यों से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री अनुराग मिश्रा 'अन्नू मिश्रा', साकेत मिश्रा समेत अन्य भाजपा नेता समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage