UPCM मंत्रिमंडल के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया
लखनऊ (09 फरवरी, 2019)। UPCM मंत्रिमंडल के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने विधान सभा, लखनऊ पूर्वी क्षेत्र में सौन्दर्यीकरण कार्य सहित कुल 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने लखनऊ पूर्वी क्षेत्र जोन-7 व जोन-4 के अन्तर्गत कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजनान्तर्गत एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा वित्त पोषित इंदिरा नगर के विभिन्न स्थलो पर- इरम कालेज के पीछे निकट सी-2001/14 से सी-2001/28 स्थित पार्क, सी-ब्लाॅक स्थित शिवाजी पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य, सेक्टर-15 स्थित पार्क नं.-2 का सौन्दर्यीकरण कार्य, मकान सं.-25/77 के सामने स्थित पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य। शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव पार्क सेक्टर-16 का सौन्दर्यीकरण कार्य, सी-14/174 शिवाजीपुरम् स्थित पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य, मकान सं.-12/350 के सामने स्थित पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य। इसी प्रकार विनीत खण्ड गोमती नगर में मकान सं.-3/514 के निकट वाला पार्क व मकान सं.-4/69 क्यू, के निकट वाले पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य सहित कुल 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसकी अनुमानित लागत लगभग 70.00 लाख रुपये है। साथ ही टीकापुरवा में मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत नाली एवं इण्टरलाकिंग के कार्य का भी शिलान्यास किया। जिसकी अनुमानित लागत लगभग 20.00 लाख रूपये है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रामकुमार वर्मा, वीरेन्द्र कुमार जसवानी, भृगुनाथ शुक्ला, संजय सिंह राठौर, अरूण राय मण्डल अध्यक्ष के. के. जायसवाल, मण्डल महामंत्री शैलेन्द्र राय, मण्डल पदाधिकारी व अन्य दीपू जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, रिशी पाल सिंह, सुरेश मिश्रा, कीर्ति चौधरी, प्रतिभा सिंह, सविता शुक्ला, बालक राम तिवारी, सन्जुला मारवा, सुशील कुमार 'बच्चा' (महासचिव) इंदिरा नगर आवासीय महासमिति लोग उपस्थित रहे।