UPCM मंत्रिमंडल के विधि एवं न्याय मंत्री ने 400 निर्धनों को कम्बल वितरण किया

लखनऊ (16 जनवरी, 2019)।
UPCM मंत्रिमंडल के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने आज स्थानीय महर्षि वाल्मीकि आश्रम (परिवर्तन चौक) में वाल्मीकि संस्थान द्वारा समाज सेविका स्व. मुन्नी देवी वाल्मीकि की पुण्य तिथि पर आयोजित तहरी भोज एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।
UPCM मंत्रिमंडल के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि सरकार ने गरीबों, असहायों और निराश्रितों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्हें आगे आकर इनका लाभ उठाना चाहिए, जिससे उनके जीवन स्तर में वांछित सुधार हो सके। वर्तमान सरकार निर्धनों के सर्वांगीण विकास के प्रति अति संवेदनशील है।
विधि एवं न्याय मंत्री ने इस अवसर पर निराश्रितों एवं असहायों में 400 कम्बलों का वितरण किया। इसके साथ ही लोगों में तहरी भी वितरित की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों को गरीबों को भोजन कराने के साथ ही उनकी हर सम्भव मदद करनी चाहिए। उन्होंने संस्था द्वारा कम्बल वितरण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों में और भी संस्थाओं को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर मेयर संयुक्ता भाटिया, केंद्रीय गृहमंत्री के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








