UPCM ने तारामंडल में ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित किया

गोरखपुर (26 मार्च, 2019)।
UPCM
ने गोरखपुर के तारामंडल में स्थित नुमाइश मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक प्रत्याशी जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करते हैं। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि कश्मीर और आतंकवादियों के मामले में उनकी पार्टी का स्टैंड क्या है?

UPCM ने कहा कि चुनाव आते ही कुछ लोगों को भगवान और मंदिर की याद आने लगती है और वह मंदिरों में ऐसे बैठते हैं, जैसे नमाज पढ़ने बैठे हों। कांग्रेस महापुरुषों का अपमान करती है, स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर अपने गले की माला पहनाना यह कृत्य उन लोगों का संस्कार दिखाता है, ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। UPCM ने कहा कि राम मंदिर में देरी के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की सुनवाई में बाधा उत्पन्न करवाने के लिए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ताओं की फौज खड़ी कर रखी है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हुए कहते हैं कि 2019 से पहले राम मंदिर की सुनवाई न की जाए।

UPCM ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की मिनिमम आय के तहत 72000 रुपये देने की घोषणा गरीबों के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि 48 वर्ष पहले स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था, लेकिन देश से गरीबी तो नहीं हटी, उल्टा कांग्रेस ने देश में भुखमरी, अराजकता, आतंकवाद और नक्सलवाद जरूर पैदा कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष 72000 रुपये देने की बात करते हैं, मगर मोदी सरकार आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये, शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.5 लाख रुपये,  शौचालय के लिए 20 हजार रुपये, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये, मनरेगा की मजदूरी, शौचालय के लिए 12 हजार रुपये दे रही है।

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश में विकास की जो नींव रखी थी, उसे 2019 में भी पुरजोर तरीके से आगे ले जाना है। देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने जो सपना देखा था उसे नरेंद्र मोदी जी ने साकार किया है। UPCM ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस के शासन काल में केवल 13 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिल पाया था। वहीं PM-मोदी की सरकार ने सिर्फ 5 वर्षों में ही 13 करोड़ लोगों को कनेक्शन दिया है। योगी जी ने आगे कहा कि सपा और बसपा ने प्रदेश की चीनी मिलों को औने-पौने दामों में नीलाम कर प्रदेश के किसानों को कंगाल बना दिया था। हमारी सरकार आते ही हमने किसानों का 57 हजार 800 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि PM-मोदी के 55 महीनों और कांग्रेस, सपा और बसपा के 55 वर्षों के कार्यकाल की तुलना अगर की जाए तो मोदी जी की सरकार के 55 महीनों का कार्यकाल इन भ्रष्टाचारियों के 55 वर्षों के कार्यकाल पर भारी पड़ेगा।

UPCM ने कहा कि गोरखपुर का फर्टिलाइजर कारखाना जो कांग्रेस सरकार के घोटालों का स्मारक बन गया था, आज वह 26 साल बाद मोदी जी के प्रयासों से फिर से शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि पिपराइच की चीनी मिल को सपा-बसपा ने भ्रष्टाचार का स्मारक बना दिया था, मगर हमारी सरकार बनते ही हमने पिपराइच की चीनी मिल को फिर से जीवित किया। आज गोरखपुर में फोर लेन सड़क बन रही हैं। गोरखपुर पर्यटन का केंद्र बन रहा है। यह सब PM-मोदी की वजह से ही संभव हो पाया है।

UPCM ने कहा यह वही ग्राउंड है, जो कभी जंगल हुआ करता था, हमारी सरकार आने के बाद हमने क्षेत्र का नजारा ही बदल दिया। हमारी सरकार द्वारा इसी मैदान में 31000 लोगों को पेंशन की दी गई। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए वायुयान सेवा उपलब्ध हो गई है। योगी जी ने 2019 के कुम्भ की तुलना 2013 के कुम्भ से करते हुए कहा कि इस बार का कुम्भ बेहद अद्भुत और अलग था। कुम्भ में हमारी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की अनुकम्पा से ही संभव हो पाया है।

UPCM ने कहा कि सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में केवल 83000 प्रधानमंत्री आवास सैंक्शन हो पाये थे। वहीं प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 2 वर्षों में ही 23 लाख 82 हजार आवास गरीब परिवारों को दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में बिजली कनेक्शन का आंकड़ा जीरो था। वहीं बीजेपी सरकार में एक करोड़ से भी ज्यादा गरीब परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

UPCM ने कहा कि कांग्रेस के पीढ़ियों के महागुरु सैम पित्रोदा आज देश के लिए शर्मनाक हो गए हैं। वह पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले पर कहते हैं कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने का काम करती थी, मगर मोदी जी की सरकार आतंकवादियों को गोली खिलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना के तत्काल बाद प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की कार्रवाई इस बात का सबूत है कि आतंकवाद के खिलाफ केंद्र की आदरणीय मोदी जी की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button
btnimage