UPCM ने 31वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह-2018 को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश (30 अक्टूबर 2018)।
UPCM ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 31वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह-2018 को सम्बोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

UPCM 31वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह-2018 को देखते हुए
UPCM 31वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह-2018 को देखते हुए

UPCM ने कहा कि विद्या भारती ने देश में संस्कार व परम्पराओं के साथ शिक्षा का ऐसा माहौल तैयार किया है, जो देश के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्या भारती द्वारा तैयार की गई खेल प्रतिभाओं ने देश व विदेश में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से आहवान किया कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। हार-जीत एक अलग विषय है। इससे पूर्व, UPCM को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया।

UPCM 31वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह-2018 को सम्बोधित करते हुए
UPCM 31वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह-2018 को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की आधारशिला शिक्षा होती है। जैसी शिक्षा होती है, वैसे ही संस्कार होते हैं और जैसे संस्कार होते हैं, वैसे ही राष्ट्र के नागरिक होते हैं। हर काल खण्ड में शिक्षा व संस्कारों का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, इसमें खेलकूद, व्यायाम आदि भी शामिल हैं। बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक विकास और संस्कार के बिना किसी भी बालक-बालिका का चतुर्दिक विकास सम्भव नहीं है। हमें इस प्रकार की शिक्षा प्रणाली का विकास करना है, जिसके द्वारा ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके, जो राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत हो, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो और जीवन की चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सके।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान, विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. ललित बिहारी गोस्वामी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage