UPCM मंत्रिमंडल की पर्यटन मंत्री ने नवाबगंज पक्षी विहार का औचक निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश (उन्नाव)।
UPCM मंत्रिमंडल की पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अखण्ड प्रताप सिंह के साथ नवाबगंज पक्षी विहार, उन्नाव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पक्षी विहार के प्रांगण, कमरे, रेस्टोरेन्ट एवं शौचालयों की साफ-सफाई का निरीक्षण कर संतोषजनक पाया। उन्होंने रेस्टोरेन्ट में तैयार व्यंजनों का स्वयं चख कर गुणवत्ता परीक्षण किया।

UPCM मंत्रिमंडल की पर्यटन मंत्री ने नवाबगंज पक्षी विहार का औचक निरीक्षण करते हुए
UPCM मंत्रिमंडल की पर्यटन मंत्री ने नवाबगंज पक्षी विहार का औचक निरीक्षण करते हुए

पर्यटन मंत्री ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाये जाने की प्रदेश सरकार की मंशा का उल्लेख करते हुए पक्षी विहार को और सुन्दर एवं सुविधासम्पन्न बनाये जाने की चर्चा की। उन्होंने पक्षी विहार के क्रीड़ा स्थल को विकसित करने, प्रवेश और निकास गेट को चैड़ा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि लम्बी दूरी की बसों का ठहराव बिन्दु नवाबगंज पक्षी विहार बनाए जाने के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री से वार्ता की जायेगी और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग द्वारा सोलर पैनल लगाने, वन विभाग के सहयोग से प्रांगण में फूलदार वृक्ष लगवाने का शीघ्र ही प्रयास किया जायेगा।

पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अखण्ड प्रताप सिंह ने पर्यटन मंत्री को विभाग द्वारा सड़क किनारे स्थापित किए गए रेस्टोरेन्ट की व्यवस्था से अवगत कराया। रेस्टोरेन्ट में ‘‘टेक-अवे-फूड’’ व्यवस्था के तहत यात्री 9415233453, 9415013039 और 9415532510 पर अपना आर्डर बुक कराकर अपनी यात्रा सुगम बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage