UP_Dy_CM बोले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत PM-मोदी की सुनामी

लखनऊ (23 मई, 2019)।
UP_Dy_CM
डा. दिनेश शर्मा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री मोदी की सुनामी बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इस बडी जीत के लिए बधाई दी।

UP_Dy_CM ने UPCM सहित भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज सीट से कौशल किशोर की विजय पर लखनऊ की जनता को शुभकामनाएं देते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोडी को जीत का श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए न्यू इंडिया के सपने को साकार करने के लिए देश की बागडोर फिर उनके हाथ में सौंपी है।

UP_Dy_CM ने कहा कि भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत का कारण केन्द्र की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का कामकाज रहा है। पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री ने दुनियाभर में भारत का मान बढाने का काम किया है। आज दुनिया के ताकतवर देश भी भारत को बराबर का महत्व देते हैं। जनता ने केन्द्र में मजबूत व देश का स्वाभिमान बढाने वाली तथा जनता के हितों के लिए काम करने वाली सरकार को ही मौका दिया है।

UP_Dy_CM ने कहा कि भारतीय राजनीति में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोडी ने सरकार और संगठन के बीच तालमेल का अनूठा उदाहरण पेश किया है। सरकार के कार्यों को संगठन के जरिए घर घर तक पहुचाने की कहानी राजनीति के छात्रों के लिए शोध का विषय हो सकता है।

UP_Dy_CM ने कहा कि वे पूर्व में भी कहते रहे हैं कि मोदी सरकार के कामकाज ने विपक्ष को मुद्दाविहीन कर दिया था व इस बार जनता चुनाव लड रही थी। चुनाव के नतीजों ने मोदी सरकार के कामकाज पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। देश के सम्मान की गूंज दुनिया के हर कोने में सुनाई देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों से विपक्ष को भी सीख लेने की जरूरत हैं।

UPCM को बधाई देते हुए UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा उनके सफल नेतृत्व में पिछली बार से भी अधिक मत प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुआ है इस बड़ी जीत के लिए UPCM के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य है।

Related Articles

Back to top button
btnimage