UP_Dy_CM ने कहा लोक सभा चुनावों में भाजपा की जीत नहीं अपितु यह जनता की जीत है
लखनऊ (23 मई, 2019)। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने आज सरकारी आवास संख्या 7 कालीदास मार्ग पर पत्रकारों से वार्ता कर लोकसभा चुनावों के नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश की जनता को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने के लिए समस्त देशवासियों का धन्यवाद करता हॅू। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं है यह जीत भारत के प्रत्येक नागरिक की जीत है जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास किया और अपना आशिर्वाद दिया।
UP_Dy_CM ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व और नीतियों के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी पग-पग आगे बढ़ती जा रही है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है तो उसका श्रेय पार्टी के संचालनकर्ता अमित शाह और सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए नित-नित योजनाओं का क्रियान्वयन और संचरणकर्ता नरेन्द्र मोदी के कारण सम्भव हुआ।
UP_Dy_CM द्वारा विपक्ष को सलाह भी दी कि सत्ता का मोह छोड़ कर गरीबों और जनता पर ध्यान लगायें, नहीं तो भविष्य में विपक्ष जैसे शब्दों के उच्चारण भी नहीं रह जाएगें।