UP_Dy_CM ने कहा अब प्लास्टिक कचरे से होगा सड़क निर्माण

उत्तर प्रदेश।
UPCM सरकार पर्यावरण के लिये खतरा बन चुके प्लास्टिक का उपयोग कर सड़क बनायेगी। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि लोक निर्माण विभाग अब नैनो टेक्नोलाॅजी, प्लास्टिक कचरा, जूट जियो टैक्सटाइल्स, प्लाई ऐश और सी.सी. का उपयोग कर नयी तकनीक से सड़क बनायेगा।
इस नयी तकनीक से सड़के कम लागत में बनेगी और अधिक टिकाऊ होगी। उन्होने कहा कि प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क पानी कम सोखेगी। आज प्लास्टिक कचरा तकनीक पूरे विश्व में लोकप्रिय हो रही है। इस तकनीक में गिट्टी के साथ प्लास्टिक चूरा मिलाया जाता है, इससे सड़क में प्लास्टिक की एक लेयर बन जाती है जो पानी को सड़क पर रूकने नहीं देती है और पानी नहीं सोखने के कारण ये सड़क जल्दी नहीं टूटती। उन्होने बताया कि प्रदेश में ग्रामीण सड़कों के निर्माण में भी इस तकनीक का प्रयोग हो रहा है।
UP_Dy_CM ने बताया कि लोक निर्माण विभाग प्लास्टिक का उपयोग मार्ग निर्माण में करने के लिये केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के साथ जनपद बाराबंकी में कोठी-हैदरगढ़ मार्ग (अन्य जिला मार्ग) पर कार्य करेगा। उन्होने कहा शीघ्र ही अन्य मार्गों को इस दायरे में लाया जायेगा क्योंकि प्रदेश सरकार उच्च कोटि की टिकाऊ सड़के प्रदेश की जनता को उपलब्ध कराने के लिये कटिबद्ध है।






