UP_Dy_CM ने 157वीं मालवीय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की

लखनऊ (25 दिसंबर 2018)।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने महामना मालवीय विद्या मंदिर में महामना मालवीय मिशन द्वारा 157वीं मालवीय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।

UP_Dy_CM 157वीं मालवीय जयंती समारोह करते हुए
UP_Dy_CM 157वीं मालवीय जयंती समारोह करते हुए

समारोह का शुभारंभ डॉ. कृष्ण गोपाल द्वारा स्वर्गीय मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर के किया गया। साथ ही मालवीय विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये। साथ ही UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा और मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण गोपाल के द्वारा गीता शलाका प्रतियोगिता 2018 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा और मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण गोपाल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते हुए
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा और मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण गोपाल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते हुए

कार्यक्रम में गीता शलाका पाठन करने वाले अथर्व कौशल राज शर्मा कक्षा 4 स्टडी हाल ने स्वर श्लोक वचन कर के अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण गोपाल (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), महापौर लखनऊ संयुक्ता भटिया, मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नारायण और मिशन के महासचिव रमाकांत पांडेय समारोह में उपस्थित रहे।

UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा, मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण गोपाल और मेयर संयुक्ता भटिया समारोह में उपस्थित
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा, मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण गोपाल और मेयर संयुक्ता भटिया समारोह में उपस्थित

Related Articles

Back to top button
btnimage