UP_Dy_CM ने PWD उत्तर प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (रामपुर)।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ग़ांधी स्टेडियम में लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

जिनकी कुल लागत 561.26 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रत्येक जनपद के सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
UP_Dy_CM ने जनपद रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ लोक सभा संचालन समिति की बैठक का मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

तत्पश्चात बैठक में उपस्थित जनों को PM-मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने हेतु युद्ध स्तर पर तैयारी करने का आवाहन किया।






