UP_Dy_CM ने राहत सामग्री से भरे हुए वाहनों को झण्डा दिखाकर रवाना किया

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने राहत सामग्री से भरे हुए वाहनों को झण्डा दिखाकर रवाना किया। भारतीय जनता पार्टी ने लखीमपुर में आई बाढ पीडितों के लिए मुख्यालय से राहत सामग्री भेजी। इस अवसर पर UP_Dy_CM ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनसहयोग के माध्यम से देश के जिन-जिन क्षेत्रों में ऐसी आपदाएं आती हैं तन-मन-धन से भरपूर सहयोग करते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बाढ़ग्रस्त केरल में कार्यकर्ताओं के सहयोग की पूरे देश ने प्रंशसा की है।

UP_Dy_CM राहत सामग्री से भरे हुए वाहनों को झण्डा दिखाकर रवाना करते हुए
UP_Dy_CM राहत सामग्री से भरे हुए वाहनों को झण्डा दिखाकर रवाना करते हुए

सहयोग एवं आपदीय राहत सेवाएं के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी ने बताया कि चार वाहनों में कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित बाढ़ पीडितों की मदद के लिए रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुयें खाद्य सामग्री, दवाईयां, कपडें, रिफाइन्ड तेल, चीनी, चाय की पत्ती, माचिस, मोमबत्ती, विस्कुट आदि राहत सामग्री को लखीमपुर में बाढ़ पीडितों के लिए भेजा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर जहां-जहां आपदा बाढ़ का प्रकोप है वहां-वहां कार्यकर्ताओं ने जनसहयोग के द्वारा सहायता प्रदान की। पिछले दिनों बस्ती, फैजाबाद के नाव दुर्घटना में मृतकों हेतु धनराशि का सहयोग भी किया। गतदिनों केरल राज्य में आई भीषण बाढ़ के कारण आपदा ग्रस्त लोंगो हेतु प्रदेश मुख्यालय से 13 ट्रकों से आवश्यक सामग्री एवं 3 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के नेतृत्व में भेजा गया। प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र से भी दो बोगियों द्वारा राहत सामग्री और वाराणसी से भी राहत सामग्री केरल भेजा गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश युवा मोर्चा ने भिक्षाटन के माध्यम से लगभग 30 लाख रूपये से ऊपर की धनराशि केरल भेजी है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी, उपेन्द्र शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री अमर मौर्य, अनूप गुप्ता, शंकर गिरि, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन, सहयोग एवं आपदीय राहत सेवाएं सहसंयोजक कुमार अशोक पाण्डेय, मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक तरूण कान्त त्रिपाठी, सह संयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अशोक तिवारी, प्रो. श्याम नन्दन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, चन्दन, अनीता अग्रवाल सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage