ज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

हरदोई।

हरदोई के पाली के कटरा-विल्हौर हाइवे पर पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव में कारगिल हीरो पेट्रोल पम्प के पास गुरुवार की शाम को अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर से एक भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी हैं। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। जबकि घायल को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया जा रहा हैं।

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गौहना निवासी नन्हू पुत्र राकेश त्रिवेदी गांव के ही पवन के साले फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर खंडौली गांव निवासी महेश पुत्र सुभाष के साथ बाइक से रूपापुर बाजार आया था। बताया जाता हैं कि रूपापुर बाजार से खरीददारी कर गुरुवार की शाम को बापस घर लौटते समय नन्हू ( 28 ) की बाइक कारगिल हीरो पेट्रोल पम्प के पास एक अज्ञात वाहन से टकरा गई । अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार महेश ( 30 ) का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चेहरे से उसकी पहचान करना तक सम्भव न था। वहीं नन्हू को भी गम्भीर चोट आई। हादसे की सूचना पाकर पहुंची डायल 112 व रूपापुर पुलिस टीम घायल नन्हू को लेकर इलाज के लिए आनन फानन जिला अस्पताल ले गई, जहां उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर किया जा रहा हैं। रूपापुर में शूज शॉप चलाने वाले गौहना के छोटू ने मृतक की शिनाख्त की ।

दरअसल हादसे से पहले दोनों युवकों ने छोटू की दुकान से जूते खरीदे थे, और इसे लेकर घर लौट रहे थे। फिलहाल परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी हैं । हादसे की खबर पाकर मृतक के घरों में कोहराम मच गया। गौहना के लोग कुछ ही देर में रूपापुर आ गए। घटनास्थल पर परिजनों को विलखते देख पुलिस ने उन्हें शांत कराया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी । मृतक महेश चार भाई-बहन थे। इनमें से सभी की शादी हो चुकी हैं। महेश के दो बेटे और दो बेटियां हैं, वह गांव में रहकर खेती किसान में परिवार का हाथ बंटाता था। जबकि गम्भीर रूप से घायल नन्हू दो भाई है, और दोनों की शादी नहीं हुई । पाली थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि एक युवक महेश की मौत हो चुकी हैं, जबकि दूसरे युवक नन्हू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage