चौरी चौरा शताब्दी समारोह पर शहीद आबिद खान की मजार पर पुष्पांजलि दी गयी

हरदोई।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के शुरुआत से पूर्व ईओ नगर पंचायत पाली अवनीश कुमार शुक्ल,नायब तहसीलदार सवायजपुर पीयूष भार्गव,बीओ भरखनी आई पी सिंह के साथ नगर पंचायत कर्मियों ने कारगिल शहीद आबिद खान की बरगद चौराहे के समीप स्थित मजार पर पुष्पांजलि देकर शहीद को नमन किया। पूर्व चैयरमैन कमलाकांत बाजपेई ने भी शहीद की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात बच्चों द्वारा रामलीला चौराहे प्रभात फेरी भी निकाली गई।
जिसका समापन शहीद की मजार परिसर में किया गया। बंदे मातरम गायन के बाद शहीद आबिद खां व जगपाल के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गौरव,अमरीष, कामलांशु, देवेंद्र पाल सिंह, पुरुषोत्तम, सुबोध रंजन,मुकेश, सतीश, उदय तिवारी आदि लोग तमाम लोग मौजूद रहे।








