परिवहन निगम को 23602.63 लाख रूपये की हुई आय

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यकतानुसार परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। पर्व के अवसर पर बसों के संचालन से परिवहन निगम को लगभग 23602.63 लाख रूपये की आय हुई है। जबकि विगत वर्ष इस दौरान 16761.54 लाख रूपये की आय प्राप्त हुई थी। अर्थात इस वर्ष 6841.09 लाख रूपये अधिक की आय हुई।

परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन निगम ने दीपावली व छठ पर्व के दौरान 10 से 20 नवम्बर तक कुछ खास क्षेत्रों से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। इस दौरान गाजियाबाद क्षेत्र का कलेक्शन सबसे कम रहा। गाजियाबाद क्षेत्र से 94.93 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ। लखनऊ क्षेत्र से कुल कलेक्शन 402.45 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ।

परिवहन मंत्री ने बताया कि पर्व अवसर पर कुल 16.87 लाख यात्रियों ने यात्रा किया। उन्होने बताया कि परिवहन निगम पर यात्रियों को गन्तव्य तक लाने व ले जाने में रेलवे के बाद सबसे अधिक भार रहता है। इस भूमिका का निर्वहन परिवहन निगम बखूबी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
btnimage