कल होगा 5.51 लाख आवास के लाभार्थियों का गृह प्रवेश

प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के निर्मित 5.51 लाख आवास के लाभार्थियों का गृह प्रवेश व चाभी वितरण किया जायेगा। यह कार्यक्रम कल 01 सितम्बर, 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से 5, कालीदास मार्ग, लखनऊ, पर आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इसके अलावा प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘ और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल भी उपस्थित रहेंगे।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्ण आवासों की कुल लागत लगभग 6637.72 करोड़ रूपये है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 11.66 लाख स्वीकृत आवासों के सापेक्ष निर्मित 05.35 लाख आवासों एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत 57,912 स्वीकृत आवासों के सापेक्ष निर्मित 16,000 आवासों के लाभार्थियों का गृह प्रवेश एवं चाभी वितरण किया जायेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage