गन्ना विकास योजना के तहत संचालित कार्यक्रमों हेतु 1599.28 लाख की धनराशि स्वीकृृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना विकास की योजना (जिला योजना) के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों के सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 15 करोड़ 99 लाख 28 हजार रूपये की प्राविधानित धनराशि मंजूर की है।

इस संबंध में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार स्वीकृत धनराशि योजना के तहत आच्छादित जनपदों के संबंधित जिला गन्ना अधिकारी व बीज उत्पादन अधिकारी द्वारा आहरित कर संबंधित गन्ना विकास परिषद को उपलब्ध करायी जायेगी और इसके साथ ही संचालित कार्यक्रमों के अन्तर्गत लाभार्थियों को धनराशि का वितरण संबंधित गन्ना विकास परिषदों द्वारा संबंधित जिला गन्ना अधिकारी व बीज उत्पादन अधिकारी के अनुमोदन से किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage