मुख्यमंत्री की 30 जून तक ट्रांसफर नीति को सूचना विभाग कितना करेगा अमल….क्या प्रमुख सचिव सूचना के संज्ञान में नहीं है मामला?

उत्तर प्रदेश के सभी विभागों में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के बाद 30 जून तक ट्रांसफर नीति की एक्सप्रेस चल रही है लेकिन देखने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग में यह ट्रांसफर नीति एक्सप्रेस की तरह चलती है या फिर मेमो की तरह? यह तो सोमवार की सुबह लिस्ट अपने के बाद पता चलेगा।
ADIO से DIO बने इन कर्मचारी पर क्यों मेहरबान है सूचना विभाग
यूं कहे की नियुक्ति से लेकर आज तक आखिर क्या कारण या किस जुगाड़ के दम पर मुख्यालय में जमे हुए हैं ये जिले के अधिकारी…जबकि इनका पद मुख्यालय का नहीं है। क्या सूचना निदेशक इनका खिलाफ ट्रांसफर करने से डरते हैं या फिर इनपर किसी और का हाथ है?
सूचना विभाग में लगभग 15 वर्षों से जमे ADIO से DIO बने अधिकारी पर क्या सूचना निदेशक इस बार ट्रांसफर नीति लागू कर पाएंगे? या फिर ये अधिकारी मुख्यालय में बैठकर सरकार और विभाग की चाय का मजा लेते रहेंगे।
क्या इतनी बड़ी गोपनीय बात प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद के संज्ञान में नहीं है। लगता तो ऐसा ही है कि प्रमुख सचिव सूचना से विभागीय अधिकारी यह बात छुपाए हुए हैं और लंबे अरसे से जुगाड़ के दम पर ये ADIO से प्रमोशन पाए DIO लखनऊ मुख्यालय में जमे हैं।








