अभी तक अभियन्ता करते थे ब्लॉक, अब #LDA VC भी ब्लॉक करने की रेस में शामिल

लखनऊ।

साहब सच छुपाने से छुपता नहीं है लेकिन कुछ समय तक लोग अनदेखा कर सकते हैं। जिस प्रकार लखनऊ विकास विकास प्राधिकरण में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की फाइलें बंद पड़ी जंग खा रही हैं, उसी प्रकार लखनऊ में अधिकारियों की पीपी करते रहने से अधिकारी बहुत खुश रहते हैं। क्या मजाल आप एक खबर उनके खिलाफ लिख दें। सारी कायनात पलट जाएगी।

हाँ ये बात बिल्कुल सच है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण में वर्तमान उपाध्यक्ष बहुत सरल स्वभाव के हैं लेकिन लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ने खुद मुख्यमंत्री को गोपनीय पत्र लिखकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। साठ गांठ अच्छी होने के कारण नगर निगम से लखनऊ विकास प्राधिकरण का पद मिल गया। लेकिन अभी भी वही हाल है जो पहले नगर निगम में था।

आपको बता दें #LDA इंद्रमणि त्रिपाठी के VC बनने से लेकर आज तक पीपी वाली खबरें लगाने पर महोदय ने कभी परेशान होकर वाट्सअप पर ब्लॉक नही किया। लेकिन एक एन्टी खबर ने तो रातों रात UPCMNEWS.COM वेबसाइट के नम्बर को ब्लॉक कर दिया।

अभियन्ता के बाद वीसी भी ब्लॉक करने की लिस्ट में शामिल

एलडीए में एन्टी खबर लिखने का मतलब है कि हर वह पत्रकार जिसने अधिकारी के खिलाफ खबर लिखी उसे ब्लॉक करके बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

यही हाल एलडीए के अभियंताओ का बना हुआ है जो एन्टी खबर लिखने/ प्रकाशित होने पर खुद को काले अंधेरे में रख लेते थे लेकिन कार्यवाही होने पर उनको अपनी हरकतों पर शर्म आती थी। लेकिन आश्चर्य की बात अब यह है कि अब अभियंताओं के साथ साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी भी पत्रकारों को ब्लॉक करने की लिस्ट की रेस में शामिल हो गए हैं।

जब उच्च अधिकारी ही अपने काले कारनामों पर पर्दा डालेंगे तो आम जनता को क्या न्याय का रास्ता दिखायेगे?

आपको बता दें कि सच लिखना उपाध्यक्ष महोदय को इतना चुभ गया कि एक तुरन्त ब्लॉक कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि दाल में कुछ काला है। वास्तव में तो दाल पूरी ही काली है।

नीचे लिंक वाली खबर ने सीधे VC को किया आघात

नगर निगम के बाद #LDA का नम्बर, जमकर होगा भ्रष्टाचार, रोक सको तो रोक लो

Related Articles

Back to top button
btnimage