मण्डलायुक्त ने जनपदों में बैंक स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक की

लखनऊ 29 जुलाई 2022
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज आयुक्त सभागार में कृषि आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु मण्डल के जनपदों के जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, बैंकर्स व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में डा0 रोशन जैकब ने कहा कि मण्डल के अन्तर्गत आ रहे जनपदों में बैंको के स्तर पर संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंकर्स व क्रेडिट कार्ड के किसान, बचत खाता समूहों के सदस्य तथा ग्राहकों की बैठक करा कर समस्याओं को दूर किया जाये।
बैठक में मण्डलायुक्त को बताया गया कि राजस्व विभागों के तालाबों के पट्टे धारकों से उनके निजी जमीन का बन्धक कराने या एफ0डी0 कराने व लाभार्थी का जिस ग्राम सभा में तालाब है यदि वह उस ग्राम सभा का सदस्य नही है तो बैंक द्वारा के0सी0सी0 निर्गत करने से मना कर दिया जाता है, के0सी0सी0 निर्गत होने के पश्चात भी लाभार्थी को ऋण विलम्ब से उपलब्ध नही कराया जाता है। इसी तरह मत्स्य गतिविधि (प्रति व्यक्ति) जाल, नाव, आइसबाक्स, साइकिल विघ आइस बाक्स, मत्स्य फुटकर विक्रेता जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र आदि परियोजनाओं के लाभार्थियों को जिनकी रियाती ऋण की सीमा 50 हजार से कम है के लिये बैंको द्वारा के0सी0सी0 निर्गत करने में उदासीनता दिखायी देती है।
आयुक्त ने कहा कि अग्रणी बैंक प्रबन्धक, बैंकर्स से वार्ता कर सभी छोटी-छोटी आ रही समस्याओं को दूर करें। उन्होंने कहा कि जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक बैंकर्स, सभी कार्य समय से लक्ष्य के अनुरूप करें।
आयुक्त ने कहा कि स्वंय सहायता समूह का बैंक खाता खुलवाने की प्रक्रिया आसान कर कार्य करें। साथ ही बैंक शाखा प्रबन्धकों द्वारा समूह की महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करें ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जोड़ कर आत्म निर्भर बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि मण्डल के जनपदों में विभिन्न बैंको में पशुपालन व डेयरी विभाग द्वारा जमा किये गये आवेदन पत्रों के सापेक्ष यथा समय पशु पालक किसानों को बुलाकर क्रेडिट कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल भाव से बनाने में रूचि ले इनकी सूची लम्बी है इस हेतु ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाकर लक्ष्य को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि बैंकर्स विशेष व्यवस्था करके गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। समूह खाता खोलने में आ रही दिक्कतों को दूर करने हेतु जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक अपने-अपने जनपदों के बैंकर्स व किसान भाइयों के साथ व स्वंय सहायता समूह के मुख्य सदस्य के साथ *साप्ताहिक* बैठक कर सभी समस्याओं को दूर करें। यह योजनायें उ0प्र0 सरकार की प्राथमिकताओं में है इसमें किसी तरह की हिलाहवाली बर्दास्त नही की जायेगी। कार्य को लक्ष्य के अनुरूप अंजाम देकर लाभार्थियों को लाभान्वित करें।







