हद हो गई CUG नम्बर से भी ब्लॉक, ऐसे हैं जनता का भला करने वाले अधिकारी

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को CUG नम्बर पर एक्टिव रहने का आदेश देते हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो मुख्यमंत्री के आदेश को खुला चैलेंज किये हैं।

इसी कड़ी में एक अधिकारी हैं जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़े पद पर बैठे हैं। महोदय को पत्रकारों द्वारा एन्टी खबर लिखने/प्रकाशित करने पर सीधे CUG नम्बर पर ब्लॉक कर दिया जाता है क्योंकि पत्रकार डिजिटल मीडिया के हैं। जोकि अपनी खबरों को वाट्सएप के माध्यम से उच्च अधिकारी तक पहुँचाते हैं।

आपको बता दें जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री डिजिटल मीडिया को बढ़ावा दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ भ्रष्ट अधिकारी डिजिटल मीडिया पर अपनी पोल खुलते देख चौथे स्तम्भ को नजर अंदाज कर रहे हैं।

यही हाल लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण का है जहां अभियंताओं के साथ साथ अब उच्च पद पर बैठे VC साहब को पत्रकारों द्वारा लिखी/प्रकाशित खबर इतनी चुभ गयी कि उन्होंने पत्रमर को CUG नम्बर पर भी ब्लॉक कर दिया।

अब सवाल उठता है कि जब राजधानी लखनऊ में एलडीए उपाध्यक्ष इतनी छोटी बात को लेकर पत्रकारों के नम्बर ब्लॉक कर सकते हैं तो आम जनता के प्रति इनका व्यवहार क्या होगा?

आपको बता दें कि एलडीए वीसी साहब एन्टी खबरों से इतना प्रभावित हो गए कि पत्रकार की खबर देखते ही CUG नम्बर पर भी ब्लॉक कर दिया। सोचने वाली बात है कि किस प्रकार एक उच्च पद पर बैठा अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है और मंडल स्तर के अधिकारी इस पर कोई एक्शन नहीं लेते हैं।

UPCM News जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत पत्र लिखकर CUG नम्बर पर ब्लॉक करने की सूचना से अवगत कराएगा। ताकि जिस प्रकार पत्रकार को CUG नम्बर पर ब्लॉक किया जा रहा है। उसी प्रकार आने वाले समय में जनता को भी ब्लॉक किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
btnimage